नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- वैशाख माह में कई महत्वपूर्ण तीज त्योहार पड़ते हैं, जिनका खास महत्व होता है। इन्हीं में से एक बगलामुखी जयंती। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक दस महाविद्याओं में शामिल मां बगलामुखी को विशेष रूप से शक्तिशाली और प्रभावशाली देवी माना जाता है। मां बगलामुखी को 10 महाविद्याओं में आठवां स्थान मिला हुआ है। इस दिन माता बगलामुखी की पूजा अर्चना व व्रत किया जाता है। मान्यता है कि उनकी उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। इस साल बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। देशभर में माता को समर्पित कई मंदिर हैं, जहां दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रहती है। ऐसे में आज हम आपको देश के कुछ फेमस बगलामुखी माता के मंदिरों के बारे...