बागेश्वर, अगस्त 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से नोटिस वितरण और दावे-आपत्तियों की सुनवाई की प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 42,426 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें 42,321 यानी 99.75 प्रतिशत वितरित हो चुके हैं। तीन से 11 अगस्त तक 14,393 नोटिसों की सुनवाई पूरी की गई। दावे-आपत्तियां लेने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से सुनवाई वाले क्षेत्रों में बीएलए भेजने को कहा। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, कांग्रेस बीएलए प्रवीण कोरंगा, भाजपा बीएलए रवि करायत समेत अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस...