Bageshwar News: 68.63 करोड़ से सुधरेगी बागेश्वर नगर की पेयजल व्यवस्था
बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर नगरवासियों के लिए पेयजल व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बागेश्वर नगरीय पेयजल योजना के तहत करीब 68.63 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से व्यापक पेयजल आपूर्ति व्यवस्था विकसित करने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। विश्व बैंक पोषित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से जारी निविदा के माध्यम से नगर की वर्तमान पेयजल व्यवस्था को आधुनिक, सुदृढ़ और दीर्घकालिक रूप से बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। योजना की निर्माण एवं कमीशनिंग अवधि 18 माह निर्धारित की गई है, जबकि इसके बाद 84 माह तक संचालन एवं अनुरक्षण का प्रावधान है। इससे योजना के लंबे समय तक सुचारु संचालन और अनुरक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी। विधायक पार्वती दास ने कहा कि 68.63 करोड़ रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.