Bageshwar News: 59 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस ने
बागेश्वर, अक्टूबर 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। शनिवार को यातायात नियम तोड़ने पर 59 वाहन चालकों के चालान किए गए। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर तीन बाइक सीज की गईं, जबकि एक वाहन का न्यायालय का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में देर शाम होटल-ढाबों की जांच के साथ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान 11 बाहरी लोगों का सत्यापन किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना सत्यापन रहने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने, शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग से बचने की अपील की। साथ ही अशांति फैलान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.