बागेश्वर, अक्टूबर 25 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। 24 अक्टूबर को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 50 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें तीन वाहन सीज किए गए, जबकि दो वाहनों के चालान न्यायालय के माध्यम से किए गए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत देर शाम होटल और ढाबों में भी जांच की गई। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान के दौरान पांच लोगों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की।...