बागेश्वर, अक्टूबर 16 -- Bageshwar News: बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। 15 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 44 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें दो वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों की चेकिंग की गई। इस दौरान छह बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन रहने वाले 13 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग कर रही है। पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्था...