बागेश्वर, अगस्त 20 -- Bageshwar News: बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग मचाने और उत्पात मचाने, यातायात नियमों और पुलिस आदेशों का उल्लंघन करने वाले चालकों वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 42 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिसमें पांच वाहनों का कोर्ट का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों में शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 14 व्यक्तियों के विरुध्द पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...