Bageshwar News: 36 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की पुलिस ने
बागेश्वर, अक्टूबर 9 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। आठ अक्टूबर को पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 36 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 21 बाहरी व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन किया गया। वहीं, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे 34 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Almora News: 24 बाहरी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान चेकिंग के दौरान को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.