बागेश्वर, अक्टूबर 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर खेल विभाग द्वारा गुरुवार को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 300 बालक-बालिका धावकों ने प्रतिभाग किया। भागीरथी बाईपास से विधायक प्रतिनिधि भास्कर कुमार दास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 से 17 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 08 किमी तथा ओपन बालक एवं बालिका वर्ग के लिए 10 किमी दौड़ आयोजित की गई। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से प्रारंभ होकर आरे बाईपास, कपकोट मोटरमार्ग एवं द्वारसो पुल से होते हुए डिग्री कॉलेज के गेट पर संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...