बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस का डंडा चला। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जिसमें तीन वाहन का कोर्ट चालान किया गया। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। जांच में मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किए जाने तथा वाहन में तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया। यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत मोटरसाइकिल को सीज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...