बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने 29 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें दो वाहनों के चालान न्यायालय भेजे गए। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाकर होटल और ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान नौ बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रह रहे सात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले सं...