Bageshwar News: 17 अराजक तत्वों के खिलाफ की पुलिस ने कार्रवाई
बागेश्वर, नवम्बर 10 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। दीपावली पर्व पर शराब और नशे का सेवन कर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। शांतिभंग करने के आरोप में पुलिस ने 17 अराजक तत्वों को गिरफ्तार किया। पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान रातभर सड़कों पर मुस्तैद रहे। एक ओर लोग घरों में दीपावली का उत्सव मना रहे थे, वहीं पुलिस कर्मी कानून व्यवस्था संभालने में जुटे रहे। दीपावली पर नगर में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। इस दौरान कुछ लोगों ने शराब और नशे का सेवन कर सड़कों पर हुड़दंग मचाया और शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया। पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर शांतिभंग में कार्रवाई की। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने कहा कि सड़कों पर अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.