Bageshwar News: 16 अतिक्रमणकारियों को पालिका ने भेजा नोटिस
बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। तहसील रोड पर पालिका ने चिह्नित 16 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। नोटिस मिलने से संबंधित दुकानदारों में खलबली मची हुई है। तहसील रोड पर जिस नाली के निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है, वह सिंचाई विभाग की नहर है। यह नहर गोमती नदी से निकलकर फायर ब्रिगेड तक जाती है। नहर पर जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकानें और अन्य निर्माण कर दिए गए हैं। कई लोगों ने नहर के ऊपर दुकानें खड़ी कर दी हैं। आसपास के घरों के शौचालयों का गंदा पानी भी नहर में छोड़ा जा रहा है। इससे नहर गंदगी से पट गई है और आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध तथा गंदगी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
अतिक्रमण से नाली निर्माण में बाधा नगर पालिका की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.