बागेश्वर, सितम्बर 6 -- Bageshwar News: धरमघर, बागेश्वर। पुंगरघाटी विकास मंच और मां नंदा मेला कमेटी के तत्वावधान में 13 सितंबर को इंटर कॉलेज दोफाड़ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया है। प्रत्येक वर्ग से पांच-पांच विद्यार्थी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार इस बार सफल प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार मां नंदा महोत्सव के समापन अवसर पर प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डॉ. नंदन सिंह, प्रधानाचार्य महेश पांडे, प्रकाश कालाकोटी, एडवोकेट राजेश रौतेला, भूपेश रौतेला, हरीश गौस्वामी, प्रतिपा कालाकोटी, प्रेमा कालाकोटी, रश्मि गड़िया, मदन गिरि, जगदीश कालाकोटी, मनमोहक सिंह, हरीश कालाकोटी और नरेंद्र रौतेला समेत अन्...