बागेश्वर, अक्टूबर 26 -- हरीश सिंह करायत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। आंदोलनकारी और प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य स्व. हरीश सिंह करायत को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्वक याद किया गया। इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। साथ ही कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी को स्व. हरीश करायत स्मृति सम्मान से नवाजा गया। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन सिंह परिहार और अन्य मंचासीन अतिथियों ने स्व. करायत के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संचालन करते हुए सचिव जगदीश उपाध्याय ने स्व. करायत की जीवनी और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष परिहार ने स्व. करायत और कैप्टन नारायण सिंह उन्यूड़ी के जीवन, संस्मरणों और योगदान की जानक...