बागेश्वर, अक्टूबर 29 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। भैरूचौबट्टा के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 12 दिन पूरे होने के बाद भी जारी है। गुरुवार को 13 वें दिन भी ग्रामीण धरने पर बैठे रहे। पट्टाधार नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और संयुक्त समस्त संगठन के नेतृत्व में चल रहे इस धरने में क्रमिक अनशन का गुरुवार पांचवां दिन था। अनशन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें भगवत कुमार और अजब कुमार अनशन पर बैठे। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिला है। जब तक लिखित में जांच का आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: नवीन व अनिल बैठे अनशन पर धरने को जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, रितु बसंत, कपिल कुमार, गीता देवी, मंजू देवी, ग्रामवासी दया प्रकाश, अज...