Bageshwar News: 11 लोग जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंचे
बागेश्वर, अगस्त 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल, विद्युत, सड़क और आपदा से संबंधित 11 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई की जानकारी दी जाए। सीडीओ ने अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.