Bageshwar News: 11 माह से अंधेरे में बोरबलड़ा, सड़क की बदहाली पर प्रदर्शन
बागेश्वर, अगस्त 24 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत बोरबलड़ा में मूलभूत सुविधाएं ठप होने से ग्रामीणों में रोष है। सड़क और बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उपप्रधान उषा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक बुलाने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि यूपीसीएल का विद्युत निर्माण कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इससे गांव पिछले 11 माह से अंधेरे में है। वहीं, बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग पर निर्माण के दौरान जरूरी स्थानों पर स्कपर और काजवे नहीं बनाए गए हैं। कई जगह डामरीकरण भी अधूरा है। किमी 22 में बने पुल का निर्माण भी संतोषजनक नहीं बताया गया है। पुल का अप्रोच मार्ग अधूरा पड़ा है। किमी 12 से 20 और किमी 12 से 13 के हिस्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.