बागेश्वर, जुलाई 11 -- Bageshwar News: बागेश्वर। चनौली-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र सिंह करायत के उत्तराधिकारी एवं जोशी पालड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत अनशन स्थल पर डटे रहे। आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व प्रधान एवं भूतपूर्व सैनिक ठाकुर सिंह करायत, मोहन सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह करायत, भूपेन्द्र सिंह जनौटी, केशर सिंह करायत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सड़क को लेकर क्रमिक अनशन जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...