बागेश्वर, अक्टूबर 12 -- Bageshwar News: गरुड़। तहसील के ग्रामीण कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सिंचाई खंड बागेश्वर के अंतर्गत 'चरणा-मानाखेत कुलसारी ईड़िया मोटर मार्ग' का शिलान्यास का शिलान्यास किया गया। दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि गरुड़ में दो नवीन सड़कों में चरणा मनारत, दरणा का शिलान्यास किया गया तथा गैरलेख पथरिया मोटर मार्ग का डामरीकरण हेतु उद्घाटन किया गया। चरणा मनाखेत सड़क की स्वीकृत लंबाई छह किमी है। इसकी लागत (लगभग 10.51 करोड़ रुपये) है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर-बनबसा में सड़कें बनेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...