बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे,कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, असों (कपकोट) में शुक्रवार को एक दिवसीय आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि आयुर्वेद केवल प्राचीन चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और प्राकृतिक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी ने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की...