बागेश्वर, अगस्त 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बागेश्वर सूचना मिली की कुछ व्यक्ति मंडलसेरा के पास आपस में विवाद एवं हंगामा कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित करते हुए शांति भंग की आशंका को देखते हुए पांच व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में जीवन सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी पीपल चौक मंडलसेरा, साहिल कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी भुल्यूड़ा मंडलसेरा, विनोद कुमार पुत्र डूंगर राम निवासी मंडलसेरा, राहुल कुमार पुत्र गिरीश राम निवासी जिमखोला मंडलसेरा तथा ललित आर्या पुत्र मनोहर राम निवासी जिमखोला शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...