बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ को ग्राम कोहिना में आपसी विवाद को लेकर गांव में हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया गया, परंतु दोनों पक्ष नहीं माने और लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के श्याम गिरी, संजय गिरी, गणेश गिरी एवं तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...