Bageshwar News: हर शनिवार को नगर में चलेगा स्वच्छता अभियान
बागेश्वर, नवम्बर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अब हर शनिवार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन इस अभियान के जरिए स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़कर जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी में है। शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में मंगल पैलेस से त्युनरा गधेरे तक सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हर शनिवार चलने वाले अभियान का उद्देश्य लोगों में नियमित सफाई की आदत विकसित करना है। उन्होंने घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा कूड़ेदान में रखने तथा नग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.