Bageshwar News: हरेला पर 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
बागेश्वर, जुलाई 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आगामी हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों को तीन दिन के भीतर पौधरोपण की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फलदार व स्थानीय प्रजाति के अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएस गुसाईं ने बताया कि इस वर्ष जिले में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हरेला पर्व से सामूहिक पौधरोपण अभियान शुरू होगा, जो पूरे माह जनभागीदारी के साथ चलेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हरेला पर हरिद्वार में लगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.