Bageshwar News: हरेला पर जिले में लगेंगे 60 हजार पौधे
बागेश्वर, जुलाई 10 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हरेला पर्व पर पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान में वन विभाग को 45 हजार पौधों के रोपण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग बांज, आंवला, हरड़, नींबू, अमरूद, माल्टा, देवदार सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाएगा। उद्यान विभाग को 5,000, शिक्षा विभाग को 2,000, पंचायत राज विभाग को 1,500 तथा बाल विकास, कृषि, रेशम और भेषज विभाग को एक-एक हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य दिया गया है। यह भी पढ़ें- 12 जुलाई को 20.45 लाख पौधे लगाएगा वन विभाग बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट विकासखंडों को भी एक-एक हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी मिली है। अभियान के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.