बागेश्वर, जुलाई 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। जिले में लोक पर्व हरेला गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बागेश्वर के हरेला वन, जौलकांडे में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि हरेगला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण की भावना का प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: लोकपर्व हरेला पर्व पर वृक्षारोपण करते कृषि मंत्री गणेश जोशी यह भी पढ़ें- पौड़ी जिले में उत्साहपूर्वक मन...