बागेश्वर, अगस्त 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। आर्यसमाज नगर इकाई की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। महर्षि दयानंद सभगार नीलेश्वर में वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा की देखरेख में शनिवार को चुनाव हुए। संगठन के लिए हरि राम शास्त्री प्रधान, राजेंद्र भंडारी उप प्रधान, सुंदर लाल आर्य मत्री, अशोक पर्वतीय उप मंत्री, तेज राम आर्या कोषाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह पूना संगठन मंत्री, केके पांडे प्रचार मंत्री, रमेश राम कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा रणजीत सिंह बोरा, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बालादत्त तिवारी व भवानी राम आगरी को संरक्षक बनाया गया। रमेश पर्वतीय ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के उप मंत्री गोविंद सिंह भंडारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। समाज सुधा...