Bageshwar News: हरज्यू मंदिर में 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भंडारे के साथ समापन
बागेश्वर, अक्टूबर 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट स्थित हरज्यू मंदिर ऐठाण में 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ। इस दौरान दिन में भजन-कीर्तन और रात में चाचरी का आयोजन किया गया। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ऐठाणी वंश की विरासत के रूप में मनाए जाने वाले इस मेले में धानी, खाईबगड़, भराड़ी, बंसरा, ऐठाण, जसरोली और सुवेता गांव के लोगों ने भाग लिया। मेलास्थल पर चाचरी और झोड़ों की धूम रही। कार्यक्रम के दौरान देव डांगरियों ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया और सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मेले की प्रमुख परंपरा के तहत ऐठाण गांव के ग्रामीणों ने किलौनी का आयोजन किया। यह परंपरा भराड़ी और जाजर के अंतिम छोर, डालमा बगड़ के समीप और जसरोली के पास चारों दिशाओं में निभाई जाती है। सुबह चार बजे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.