Bageshwar News: स्वास्थ्य शिविर में 59 लोगों की जांच
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवाईखाल में बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 59 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 13 लोगों में उच्च रक्तचाप और नौ में मधुमेह के लक्षण पाए गए। सभी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 15 पुरुष और 44 महिलाओं की जांच हुई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत तीन गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इनमें एक का नया पंजीकरण हुआ, जबकि एक की पांचवें और दूसरी की आठवें माह की नियमित जांच की गई। इसके अलावा 32 लोगों के रक्त नमूनों की जांच और 52 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तानिया डोगरा समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.