बागेश्वर, जुलाई 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्तरीय डेंगू निगरानी समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एएनसी, पीएनसी, परिवार नियोजन, ओपीडी, आईपीडी, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण और एनसीडी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अपेक्षित प्रगति नहीं होने वाले कार्यक्रमों में विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। डेंगू नियंत्रण को लेकर डीएम न...