Bageshwar News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम का मात्र बोर्ड लगाने पर जताई नाराजगी
बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। फल्याटी-नामती-चेटाबगड़-भनार मोटर मार्ग पर महरगाड घाटी के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय खुशाल सिंह कोश्यारी के नाम से लगाए गए बोर्ड को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कोश्यारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी के सम्मान में केवल बोर्ड लगाना खानापूर्ति है। उनके सम्मान को उचित स्वरूप देने के लिए मार्ग पर उनके नाम से भव्य प्रवेश द्वार और शिलापट्ट बनाया जाना चाहिए। मनोज कोश्यारी ने कहा कि खुशाल सिंह कोश्यारी महरगाड घाटी के एकमात्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति को केवल एक बोर्ड तक सीमित रखना उनके योगदान के अनुरूप नहीं है। क्षेत्र के अन्य गांवों में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से प्रवेश द्वार और शिलापट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.