Bageshwar News: स्यांकोट महोत्सव का रंगारंग समापन
बागेश्वर, अक्टूबर 27 -- Bageshwar News: धरमघर/बागेश्वर, हिटी। क्षेत्र के प्रसिद्ध स्यांकोट मेले का रंगारंग समापन हो गया। सोमवार देर रात तक विभिन्न गांवों के लोग ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी-अपनी पूजा लेकर पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मेले में आयोजित झोड़ा-चाचरी कार्यक्रम में भाग लिया। मंगलवार को भी लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेला कमेटी, मां उल्का मंदिर और जगदंबा मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्यांकोट में आयोजित दिन-रात चलने वाले मेले का समापन हुआ। स्यांकोट, जलमानी, महरूड़ी, महोली और लमजिंगड़ा के ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी-अपनी पूजा लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। मां को नए अनाज का भोग लगाया गया। देर रात तक मेला स्थल पर झोड़ा-चाचरी का आयोजन होता रहा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: उल्का मंदिर स्यांकोट में मेले का रंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.