बागेश्वर, जुलाई 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने स्कूल में स्थायी प्रधानाचार्य और अनुभवी लिपिक की जल्द तैनाती के साथ सुरक्षा के लिए दो पीआरडी जवान या होमगार्ड तैनात करने की मांग की है। अभिभावक संघ अध्यक्ष जीवन जोशी ने बीते बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा कि 18 जुलाई को स्कूल के ही कर्मचारी नवल किशोर सुराड़ी ने प्रधानाचार्य की निर्मम हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद स्कूल में शोक सभा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...