बागेश्वर, जुलाई 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। गुरुवार सुबह चंडिका मंदिर के पास भागीरथी क्षेत्र में स्कूटी फिसलने से लघु सिंचाई विभाग में सहायक अभियंता (एई) 32 वर्षीया शीतल पांडे घायल हो गईं। बताया गया कि शीतल पांडे सुबह अपने कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान चंडिका मंदिर के समीप भागीरथी पर उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत ठीक है। यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने किया कुंती-दुगाड़ नाले का स्थलीय निरीक्षण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...