बागेश्वर, नवम्बर 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। भारत स्काउट गाइड का प्रथम, द्वितीय सोपाल प्रशिक्षण का समापन हो गया है। सर्वधर्म प्रार्थना और दीक्षा संस्कार का आयोजन किया गया। 100 से अधिक स्काउट व गाइड गुर सीखे। खंड शिक्षा अधिकारी व ब्लॉक मुख्यायुक्त कमलेश्वरी मेहता ने सभी शिविरार्थियों से कहा कि वह शिविर में सीखी बातें अपने जीवन में उतारें। ब्लॉक सचिव नीरज पंत और ब्लॉक आयुक्त सतीश कांडपाल ने कहा कि शिविर स्काउट व गाइडों को अनुशासन में रहता सीखाता है। जो उनके जीवनभर काम आता है। राजकीय इंटर कालेज गरुड़ में श्यामाचरण पाटनी, देवेंद्र मेहता व विमल राणा, बंतोली में भुवन डसीला, जितेंद्र पंत व पिंकी पांडेय, कौलाग में भुवनेश्वरी, दिनेश नेगी व राजेंद्र सिंह, मैगड़ीस्टेट में अजय कुमार, कृष्ण सिंह व मंजू बिष्ट, सलानी में नरेंद्र परिहार,...