बागेश्वर, अक्टूबर 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कमस्यारघाटी के सैमपुर स्थित सैम देवता मंदिर में दस दिवसीय बैसी नवरात्र का समापन हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ। क्षेत्रीय जनता के सहयोग से जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित मंदिर में देव प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान प्रतिदिन भजन संध्या और रात्रि जागरण हुआ। मध्यरात्रि 12 बजे देव डांगरियों का आह्वान कर पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। अंतिम दिन सैम देवता की भव्य बारात निकाली गई। आयोजन में पैठाण, धौलीयापाटा, पस्टयारी, खातीगांव, अठपैसिया, भंडारीगांव और रावतसेरा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में बनेगा टिनशेड, लगेंगी सोलर लाइटेंश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता बोरा ने अपनी निधि से टिनशेड निर...