Bageshwar News: सेवा पखवाड़ा शिविर में 302 को मिला योजनाओं का लाभ
बागेश्वर, जुलाई 13 -- Bageshwar News: देंवेंद्र पांडे, गरुड़, संवाददाता। राज्य सरकार के 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' तथा 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड गरुड़ के राजकीय इंटर कॉलेज, मैगड़ी स्टेट में सेवा पखवाड़ा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्रों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सुनकर अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रमाण-पत्रों और अन्य सेवाओं से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में कुल 362 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 302 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला। 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका संबंधित विभागों ने मौके पर ही समाधान किया, जबकि विभिन्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.