बागेश्वर, अगस्त 18 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 18 अगस्त 2010 को कपकोट के सुमगढ़ में हुए हृदयविदारक हादसे की 16वीं बरसी पर जिला पत्रकार संघ और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में तहसील परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाले 18 मासूम बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को नमन किया। इस दौरान तहसील परिसर में पौधारोपण कर दिवंगत बच्चों की यादों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर घनश्याम जोशी, रमेश पर्वतीय, जगदीश उपाध्याय, कमल कांडपाल, खष्टी कोरंगा, महीप पांडे, वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा और अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बागेश्वर में 18.65 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय

हिंदी हिन्दुस्तान...