Bageshwar News: सीर में एक और भैंस की मौत, संख्या सात पहुंची
बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील के सीर गांव में शनिवार को एक और भैंस की मौत हो गई। इसके साथ ही सीर, सिमार और जैसर गांवों में मरने वाली भैंसों की संख्या सात तथा गायों की संख्या तीन हो गई है। लगातार हो रही पशुओं की मौत से पशुपालकों में दहशत का माहौल है। सीर गांव निवासी दीपक सिंह की बीमार भैंस ने शनिवार को दम तोड़ दिया। पहले पशुपालन विभाग ने बीमारी को रैबीज माना, बाद में सर्रा रोग के तहत उपचार किया। हालांकि लगातार बढ़ रही मौतों को देखते हुए विभाग अब किसी अन्य बीमारी की आशंका भी जता रहा है। यह भी पढ़ें- गरुड़ में अज्ञात बीमारी से पशुओं की मौत, पशुपालकों में दहशत पशुपालकों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से पशुधन को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। इधर, शनिवार को भी विभागीय टीम ने सीर, सिमार और जैसर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.