Bageshwar News: सीडीओ ने चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का किया स्थलीय निरीक्षण
बागेश्वर, सितम्बर 2 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बुधवार को विकासखंड कपकोट की ग्राम पंचायत चलकाना में स्वीकृत सिंचाई नहर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नहर की स्थिति, निर्माण कार्य और किसानों को मिलने वाली सिंचाई सुविधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से नहर निर्माण से जुड़े अभिलेख, स्वीकृति, निर्माण कार्य की प्रगति और किसानों को मिल रहे सिंचाई लाभ की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी बातचीत कर नहर से संबंधित समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को जाना। अधिकारियों ने नहर के तकनीकी पहलुओं और उपलब्ध अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी। सीडीओ ने अधिकारियों को नहर के जलस्रोत का भी स्थलीय निरीक्षण करने तथा पानी की उपलब्धता और नहर में जलापूर्ति की स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.