Bageshwar News: सीओ ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण
बागेश्वर, अक्टूबर 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक कपकोट एवं पुलिस लाइन राजेश साह ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन मालता में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। जवानों की वर्दी और टर्नआउट परखा तथा अनुशासन के साथ कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए। परेड के बाद सीओ ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मैस, बैरक और कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने मैस में भोजन की गुणवत्ता और बैरकों की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था और तकनीकी अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता नहीं करने तथा कार्य समयसीमा में पूरा करने की हिदायत दी। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र आर्य सहित पुलिस लाइन के शाखा प्रभारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.