Bageshwar News: सिमकुना के ग्रामीण से की एक लाख की साइबर ठगी
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। कांडा थाना क्षेत्र के सिमकुना गांव निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठग लिया। ठगों ने डिजिटल अरेस्ट और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पीड़ित से 1,06,010 रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर कांडा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सिमकुना निवासी हरीश लाल पुत्र अनराम ने बताया कि 11 जुलाई को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का वरिष्ठ अधिकारी बताया। उसने पीड़ित पर मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर ठग ने मुकदमा रद्द कराने के नाम पर रुपये जमा करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.