बागेश्वर, अगस्त 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में गुरुवार रात से मौसम साफ रहने के बाद बंद सड़कों को खोलने का काम तेज हो गया है। शुक्रवार को सात मोटर मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया, जबकि छह मार्गों पर अब भी मलबा और बोल्डर पड़े होने से आवाजाही बाधित है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की परेशानी बनी हुई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, जैंसर-रियुनी लखमारा, कपकोट-पिंडारी, खड़लेख-भनार और बदियाकोट-बोरबलड़ा मोटर मार्ग अभी भी बंद हैं। वहीं कन्यालीकोट समेत सात सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। प्रशासन बंद मार्गों को जल्द खोलने के लिए जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य करा रहा है। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से बर्बादी: केदारनाथ हाईवे बंद, मानसरोवर यात...