Bageshwar News: साइबर ठगी से बचाव को पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूक किया। साइबर सुरक्षा माह के तहत कोतवाली कौसानी और थाना कांडा पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल अरेस्ट समेत अन्य साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, संदेश और लिंक के जरिए बैंकिंग संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से रकम उड़ा सकते हैं। लोगों से अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, यूपीआई पिन, पासवर्ड और अन्य व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Almora News: बैंक संबंधी जानकारी किसी को ना करें साझा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने से भी बचने को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.