Bageshwar News: साइबर ठगी को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
बागेश्वर, अगस्त 6 -- Bageshwar News: बागेश्वर। साइबर अपराध और नशे के खिलाफ बागेश्वर पुलिस ने गुरुवार को जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने गुरुवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, महिलाओं और आमजन को साइबर ठगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, पासवर्ड, बैंक खाते या क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही लॉटरी, बिजली बिल अपडेट और पार्ट-टाइम नौकरी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने को कहा। पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होता है तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.