बागेश्वर, जुलाई 18 -- Bageshwar News: गरुड़। विद्या भारती की वार्षिक योजना के अंतर्गत आयोजित हरेला सप्ताह के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, गरुड़ के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से गरुड बाजार में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। विद्यार्थियों ने हाथों में पर्यावरण संरक्षण से संबंधित आकर्षक तख्तियां एवं बैनर लेकर पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ, हरियाली है जीवन का आधार, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गरुड बाजार होते हुए पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने, जल संरक्षण अपनाने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर...