Bageshwar News: सरयू वैली में विद्युत सब-स्टेशन के लिए 6.54 करोड़ मंजूर
बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सरयू वैली में अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत 6.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। घोषणा मद से स्वीकृत पांच करोड़ रुपये के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए गए हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर सरयू वैली की विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे क्षेत्र के हजारों परिवारों, किसानों, व्यापारियों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही स्थानीय उद्यम, स्वरोजगार और निवेश की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि यह परियोजना कपकोट के विकास की दिशा में महत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.