बागेश्वर, अक्टूबर 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। कपकोट में मंगलवार सुबह सरयू नदी में कपड़े धोते समय पैर फिसलने से एक मजदूर नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे कुछ दूरी पर सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्बास निवासी ग्राम चिसाना, जिला रियांसी, जम्मू-कश्मीर, कपकोट में मजदूरी करता है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह नगर पंचायत कपकोट क्षेत्र में सरयू पुल के निकट नदी में कपड़े धोने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बहता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू...