Bageshwar News: सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं
बागेश्वर, जुलाई 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। भाजपा की वज्यूला मंडल की बैठक में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। लाहुर घाटी के दूरस्थ क्षेत्र सुराग में मंडल अध्यक्ष डीके जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा कार्यकर्ताओं के सामने रखी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात, संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने पर विशेष चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.